- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,21 May , 2020
FARIDABAD NEWS. 21 MAY 2020 : उप सिविल सर्जन एवं जिला नोडल अधिकारी-कोरोना डा. रामभगत ने बताया कि जिला में अब तक 8766 यात्रियों को सर्विलांस पर लिया जा चुका है, जिनमें से 2652 लोगों का निगरानी में रखने का 28 दिन का पीरियड पूरा हो चुका है। शेष 6108 लोग अंडर सर्विलांस हैं। कुल सर्विलांस में रखे गए लोगों में से 8585 होम आइसोलेशन पर हैं। अब तक 8510 लोगों के सैंपल लैब में भेजे गए थे, जिनमें से 7487 की नेगेटिव रिपोर्ट मिली है तथा 842 की रिपोर्ट आनी शेष है। अब तक 181 लोगों के सैंपल पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें से 79 लोगों को अस्पताल में दाखिल किया गया है तथा 4 पॉजिटिव मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार ठीक होने के बाद 92 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब तक छह मरीजों की मौत हो चुकी है जिसमें कोरोना के साथ-साथ अन्य विभिन्न बीमारियां भी कारण रही। उन्होंने बताया कि सभी मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ को कोविड-19 की रोकथाम और प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित किया गया है। इसी प्रकार पर्यावरण स्वच्छता और शुद्धीकरण के बारे में सरकारी व निजी विभागों के कर्मचारियों को दैनिक आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण की पृष्ठभूमि को देखते हुए आम जनता को सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी हिदायतों की अनुपालना करने की सलाह दी जाती है। लोगो को ध्यान रखना चाहिए कि खाँसी व छींकते समय रूमाल या तौलिया का उपयोग अवश्य करें, हाथों को बार-बार साबुन व पानी से धोते रहें। जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर न निकलें। सार्वजनिक स्थलों व सभाओं में जाने से बचें। जिन लोगों ने हाल ही में कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा की है, उन्हें राष्ट्रीय, राज्य या जिला हेल्पलाइन नंबरों पर सूचना देनी चाहिए, उन्हें भारत में आगमन की तारीख से 28 दिनों के लिए सभी से अलग रहना है और किसी से भी स्पर्श करने से बचना है, भले ही उसमें कोई लक्षण न हों।
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : अतिरिक्त मुख्य सचिव, हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, हरियाणा, चंडीगढ़ की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठ Read More...
2 अक्टूबर के आयोजन को लेकर प्रेस वार्ता आयोजित, सामाजिक संस्थाओं ने दिया सहयोग का संदेश
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : मिशन जागृति द्वारा आगामी 2 अक्टूब
Read More...
बार की बड़ी जीत, ओपी शर्मा, महासचिव संजीव अत्री ने अधिवक्ताओं की एकजुटता को बताया ताकत
पुलिस प्रशासन ने प्रमुख मांगें मानीं, होमगार्ड संदीप को यातायात इकाई से वापस बुलाया
विशाल अदल
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 : GAUTAM : राजकीय बहुतकनीकी महिला पॉलिटेक्निक, फरीदाबाद में मंगलवार, 29.09.2026 को इंटर पॉलिटेक्निक कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। प्र Read More...
FARIDABAD NEWS 30 SEPT 2026 ; GAUTAM : इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम), फरीदाबाद में 15 से 30 सितंबर 2026 तक स्वच्छता पखवाड़ा 2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किय Read More...
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM : वर्ल्ड हार्ट डे' (World Heart Day) और सेक्टर 31, फरीदाबाद स्थित बत्रा हार्ट एंड मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के स्थापना दिवस के अवसर पर Read More...
पोक्सो अधिनियम के तहत बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी संरक्षण की दी जानकारी
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM: जिला विधिक सेवा प्
Read More...
अनूप जलोटा ने भजनों के माध्यम से दी भावभीनी श्रद्धांजलि, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर सहित सैकड़ों लोगों ने किया नमन
FARIDABAD NEWS 29 SEPT 2026 : GAUTAM :
Read More...