- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,21 May , 2020
FARIDABAD NEWS. 21 MAY 2020 : ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन ने अपनी मांगों के समर्थन में आज बृहस्पतिवार को बीडीपीओ फरीदाबाद के कार्यालय पर एकत्रित होकर विरोध सभा आयोजित की। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान फरीदाबाद राजू ने की। इस मौके पर राज्य प्रधान देवी राम सीटू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल,स्टेट कैशियर, मनोज कुमार, जिला प्रधान दिनेश पाली विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके बाद पांच पदाधिकारियों के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल खंड विकास व पंचायत विकास अधिकारी से मिला। उनको प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री के नाम 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। राज्य प्रधान देवी राम ने कहा कि हरियाणा ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से पहले भी कई बार हरियाणा सरकार को पत्र लिखा गया है।परंतु सरकार ने माँगो की ओर ध्यान नहीं दिया। देवी राम ,और मनोज कुमार ने बताया कि कॅरोना महामारी के दौरान हरियाणा का ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपनी जॉन को जोखिम में डालकर सफाई के काम को कर रहा है। उन्होंने बताया कि कॅरोना महामारी ने सफाई के काम के महत्व को उजागर किया है।सफ़ाई का कार्य निरंतरता में होने वाला काम है। इसलिए इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नियमित रूप से काम में लगाया जाना चाहिए। क्योंकि कार्य स्थाई है इसलिए इस काम को करने के लिए अस्थाई कर्मचारी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगों को शीघ्र लागू करने का अनुरोध किया। यूनियन की प्रमुख मांगों में सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 50 लाख का बीमा योजना का लाभ दिया जाय। सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 4000 रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण दिये जायें। सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2020 का वर्दी भत्ता दिया जाए । सभी ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को तेल साबुन के साथ साथ निःशुल्क रासन तुरंत दिया जाए । नेताओं का कहना था कि अगर हमारी माँगो की तरफ हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की मांगो नहीं निकला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। आज के प्रदर्शन को जिला प्रधान दिनेश पाली, मनोज, महेश कुमार सुनील पा रछा ने भी संबोधित किया।
बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : बच्चों के चरित्र निर्माण के बिना राष्ट्र निर्माण अधूरा है, जब त Read More...
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : शिक्षा, कौशल विकास एवं समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्यरत साई धाम, फरीदाबाद ने युवाओं को रोजगारोन्मुखी तकनीकी शिक्षा प्रदान करने Read More...
मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा के निर्विरोध अध्यक्ष बने मनोज भड़ाना
FARIDABAD NEWS 01 JULY 2026 : GAUTAM : मंत्री राजेश नागर की सूझबूझ से गुर्जर सभा ह
Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : गवर्नर्स डे के उपलक्ष्य में लायंस क्लब फरीदाबाद लेकसिटी, लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321-A1 के तत्वावधान में, जनसेवा एवं जनस्वास्थ्य ज Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : फोर्थ वाॅल प्रोडक्शंस और अवसर फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित नाटक खुशी कहां रहती है में विविध क्षमताओं वाले बच्चों ने भाग लिया। ईएस Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मंगलवार को जिला सचिवालय में जर्मनी के सुहल (Suhl) में आयोजित जूनियर विश्व शूटिंग चैंपियनशिप-2026 में शानदार प् Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 ; GAUTAM : के.एल. महता दयानंद महिला महाविद्यालय, फरीदाबाद के शारीरिक शिक्षा विभाग एवं स्पोर्ट्स विभाग ने फिटनेस क्लब के सहयोग से 20 जून 202 Read More...
FARIDABAD NEWS 30 JUNE 2026 : GAUTAM : भारत-जापान सहयोग को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएम Read More...