- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,01 May , 2020
NEW DELHI NEWS. 1 MAY 2020 : कोरोना से निपटने के लिए हरियाणा सरकार ने एक और कदम उठाया है. फरीदाबाद के बाद अब गुरुग्राम बॉर्डर को सील करने का फैसला किया गया है.। शुक्रवार सुबह 10 बजे से दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर सील कर दिया जाएगा। . सिर्फ उन लोगों को आने-जाने की इजाजत होगी, जिनके पास गृह मंत्रालय की ओर से जारी किया गया पास होगा.। गुरुग्राम के जिलाधिकारी और उपायुक्त अमित खत्री की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए जनहित में ऐसे उपाय किए जाने अनिवार्य हैं. इससे बॉर्डर के आर-पार लोगों का आना जाना कम होगा. इसके लिए जरूरी है कि जो जहां काम करता है, वह वहीं रहे.। गुरुग्राम प्रशासन की ओर से जारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार दी गई छूट के तहत पहले से जिन्हें अनुमति दी गई है, वे सीमा पार आ जा सकेंगे. इनके अलावा बहुत ही जरूरी होने पर सीमा पार आने जाने के लिये जिलाधीश कार्यालय से अनुमति लेनी होगी, जो आवश्यकता की प्रकृति के आधार पर दी जाएगी.। सरकारी कार्यालयों के अधिकृत अधिकारी या कर्मचारी, प्रधानमंत्री कार्यालय, केंद्रीय गृह मंत्रालय, वित्त, रक्षा, डाक विभाग, आपदा प्रबंधन और प्रारंभिक चेतावनी देने वाली एजेंसियां, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों को अपना वैध पहचान पत्र दिखाने पर आवागमन की पहले की तरह अनुमति होगी.। हालांकि, इन्हें आरोग्य सेतु ऐप अपने मोबाइल में इंस्टॉल करना होगा और उसका प्रयोग करना होगा. प्रवेश करते समय सीमा पर इनकी थर्मल स्कैनिंग और रोग सूचक स्क्रीनिंग भी की जाएगी. इस दौरान जिन व्यक्तियों में संक्रमण के लक्षण दिखाई देंगे, उनके लिए रैपिड टेस्टिंग सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके.। इसी तरह एंबुलेंस, एटीएम कैश वैन, एलपीजी, ऑयल कंटेनर या टैंकर को भी अनुमति होगी. सब्जियां, फल, अनाज, अंडे, मांस, मुर्गी, दूध, अनाज, सामान आपूर्ति करने वालों, दवाओं, चिकित्सा उपकरणों, पीपीई किट, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइजर, वेंटीलेटर और इसी प्रकार की वस्तुएं सप्लाई करने वालों को भी आवागमन की अनुमति होगी.
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...