FARIDABAD

HindustanVision Sunday,29 March , 2020
सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर : वीरेंद्र डंगवाल

FARIDABAD NEWS. 29MARCH 2020 :   ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस जैसी महामारी से बचाव के लिए मास्क, दस्ताने और सैनिटाइजर प्रदान करने की आवश्यकता है।  लॉक डाउन घोषित होने के 5 दिनों के बाद भी हरियाणा प्रदेश में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को जीवन रक्षक जरूरी उपकरण प्रदान नहीं किए जा रहे हैं। इतना ही नहीं इन गरीब कर्मचारियों को खाने पीने का जरूरी सामान भी नहीं मिल रहा है। यह जानकारी ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान देवी राम एवं सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियन के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल ने यहां से जारी एक बयान में दी। उन्होंने बताया कि निर्देशक पंचायत एवं विकास विभाग हरियाणा चंडीगढ़ ने प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच को कोरोना वायरस जैसी बीमारी से निपटने के लिए 15 हजार रूपए की मंजूरी प्रदान की है।  इसमें से प्रत्येक ग्राम पंचायत के सरपंच को गांव में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के लिए मास्क, दस्ताने, और सैनिटाइजर का सामान खरीद कर देने के आदेश दिए गए थे। लेकिन प्रदेश के अधिकांश सरपंचों ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को उपरोक्त सामान खरीद कर  नहीं  दिया है।जैसे कि फरीदाबाद जिले के अंतर्गत  कुल 116 पंचायतें हैं। जिसमें से 46 बल्लभगढ़ में, 35 फरीदाबाद ब्लॉक में और 35 तिगांव ब्लॉक के अंतर्गत आती हैं। इसमें से केवल 20 और 25 ग्राम पंचायतों थोड़ी सी राशि के ही  सैनिटाइजर, मास्क और दस्ताने खरीद कर दिए हैं। जबकि बाकी पंचायतों ने अभी तक कोई सामान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को खरीदकर नहीं दिया है। जिसकी वजह से उन्हें इस भयंकर बीमारी से पीड़ित होने की संभावना बढ़ रही हैं।इस बीमारी पर काबू पाने में स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ ग्रामीण सफाई कर्मचारी भी जुटे हुए हैं। इसलिए जिस तरह से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को जीवन रक्षक उपकरण दिए गए हैं। उसी तर्ज पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भी आवश्यक सामग्री प्रदान की जानी चाहिए। इस लिए राज्य सरकार को सभी सरपंचों को पूरी  15 हजार की राशि की सामग्री खरीद कर देने के फिर से  आदेश देने चाहिए। क्यों कि ये कर्मचारी प्रत्येक गांव मे दवाई के छिड़काव और साफ सफाई के काम को कर रहे हैं।इस लिए इन्हें यह सामान अवश्य प्रदान किया जाना चाहिए। इसके साथ साथ राज्य प्रधान देवी राम ने बताया कि यह अजीब विडंबना ही है कि जहां अन्य विभागों के कर्मचारियों को हर माह में नियमित वेतन मिलता है। वही दूसरी तरफ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को तीन- तीन महीने तक वेतन नहीं मिलता है। उन्होंने बताया कि जनवरी और फरवरी में बजट आने के बावजूद भी कई जिलों और ब्लॉकों में सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरा करने का गंभीर संकट पैदा होता जा रहा है। एक तरफ हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को आर्थिक राहत देने की घोषणा की है। लेकिन ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को राशन और अन्य जरूरी सामान से बंचित रखा जाता है। डंगवाल ने समाज के अन्य तबकों के साथ-साथ ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को भी निशुल्क खाद्य सामग्री उपलब्ध  कराने की मांग की है । उन्होंने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है और उन्हें अपना ज्यादा समय गांव में सफाई व्यवस्था को सुधारने में लगाना पड़ता है।

सरकार की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर : वीरेंद्र डंगवाल

More News

5/24/2026 8:46:37 PM
NHAI की नाक के नीचे जानलेवा कट, क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है ...? : विष्णु चौहान

NH-19 पर दुर्घटनाओं को खुला न्योता 

PALWAL NEWS 24 MAY 2026  ; GAUTAM  : देशभर में सड़क सुरक्षा के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। के Read More...

5/24/2026 8:15:00 PM
ऋषिकेश में होटल हादसे में प्रभावित पत्रकारों को आर्थिक सहायता एवं सहयोग : आर. पी. वशिष्ठ

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM : ऋषिकेश में पत्रकार साथियों के साथ हुए दर्दनाक होटल हादसे से समस्त पत्रकार जगत अत्यंत दुखी एवं व्यथित है। इस दुर्घटना में कई पत्रकार साथ Read More...

5/24/2026 7:57:52 PM
रोजगार मेले का सफल आयोजन, 550 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर : योगेश कुमार

FARIDBAD NEWS 24 MAY 2026 ; GAUTAM ; मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के मार्गदर्शन में JITO फरीदाबाद चैप्टर Read More...

5/24/2026 7:51:07 PM
44 डिग्री की भीषण गर्मी में गरीबों के आशियाने उजाडऩा अमानवीय : बलजीत कौशिक

कांग्रेस ने हमेशा लोगों को बसाया जबकि भाजपा उजाड़ रही गरीबों को : बलजीत कौशिक
FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   मुजेसर के आजाद नगर में जिला प्रशासन द्वा Read More...

5/24/2026 7:46:24 PM
विकास को नई रफ्तार सेक्टर 12 टाउन पार्क में आधुनिक विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM  कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर 12 स्थित 1 नंबर टाउन पार्क में सिंथेटिक जॉगिंग ट्रैक, ओपन एयर थिएटर, बाउंड्री वॉल सहित अन्य जनस Read More...

5/24/2026 4:13:31 PM
श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया  :  डॉ. राजेश भाटिया

FARIDABAD NEWS 24 MAY 2026 : GAUTAM   सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल द्वारा संचालित श्री हनुमान मंदिर 3डी-42 का 49वां वार्षिकोत्सव एवं मंदिर Read More...

5/23/2026 7:52:17 PM
उपभोक्ताओं से बेहतर संवाद बनाए रखना बेहद जरूरी : विक्रम सिंह

बिजली शिकायतों के त्वरित समाधान एवं कॉल रिस्पॉन्स को लेकर सख्त निर्देश जारी
FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM : हरियाणा के विशेष ऊर्जा सचिव एवं उत्तर तथा दक्षिण हरि Read More...

5/23/2026 6:54:58 PM
आम प्रवक्ता नरेश ने बीके चौक पर पैट्रोलियम पदार्थों के रेट बढ़ाने के विरोध में बांटी मेलोडी

FARIDABAD NEWS 23 MAY 2026 : GAUTAM :  औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के प्रमुख बादशाह खान चौक पर आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा का अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन लो Read More...


Welcome