FARIDABAD

HindustanVision Saturday,28 March , 2020
चौथे नवरात्रे पर वैष्णोदेवी मंदिर में मां कूष्मांडा की हुई पूजा

Faridabad News, 28 March 2020 :  सिद्धपीठ महारानी श्री वैष्णोदेवी मंदिर में नवरात्रों के चौथे दिन मां कूष्मांडा की भव्य पूजा अर्चना की गई। मंदिर के पुजारियों द्वारा पूजा अर्चना कर नवरात्रों का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर में केवल पुजारी ही उपस्थित थे। इनके अलावा श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट नहीं खोले गए। सरकार  एवं जिला प्रशासन की हिदायतों के अनुसार नवरात्रों में मंदिर नहीं खोला जाएगा। मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए पूरे विश्व के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी से अरदास करते हुए कहा कि कोरोना महामारी से लडऩे के लिए पूरे विश्व को शक्ति प्रदान करो और इस भयंकर आपदा से लोगों का बचाव करो। इस अवसर पर प्रधान जगदीश भाटिया ने बताया कि मां कूष्मांडा की भव्य पूजा अर्चना करते हुए उन्हें प्रसाद का भोग लगाया गया।  उन्होंने बताया कि जो भी भक्त नवरात्रों के अवसर पर मां कूष्मांडा की पूजा अर्चना करते हुए सच्चे मन से अरदास करता है, उसकी मुराद अवश्य पूरी होती है। श्री भाटिया के अनुसार मां कूष्मांडा का प्रिय भोग मालपुआ तथा पीला रंग बेहद पसंद है। इस अवसर पर मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने लोगों से अपील की कि वह इस महामारी से बचने के लिए पूर्ण उपाय करें। अपने व अपने परिवार का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने सभी से कहा कि इस दुखद घडी में संयम व सब्र रखें तथा सरकार पर पूरा भरोसा रखें। उन्होंने इस बीमारी से लडऩे के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों का पालन करने की भी लोगों से अपील की। 

चौथे नवरात्रे पर वैष्णोदेवी मंदिर में मां कूष्मांडा की हुई पूजा

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome