FARIDABAD

HindustanVision Saturday,28 March , 2020
श्री सिद्धदाता आश्रम ने सीएम रिलीफ फण्ड में दिया 1.51 लाख रुपये का चैक

Faridabad News, 28 March 2020 :  कोरोना वायरस की समस्या से जूझ रहे समाज को राहत देने के लिए सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम ने आज एक और कदम बढ़ाया है| आश्रम के अधिपति जगदगुरु स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने आज हरियाणा कोरोना रिलीफ फण्ड में 1.51 लाख रुपये की राशि दी है| इस राशि का चैक स्वामीजी ने एसडीएम पंकज सेतिया को सौंपा| श्री सेतिया ने चैक लेते हुए श्री सिद्धदाता आश्रम की प्रशंसा की| उन्होंने कहा कि आश्रम ने हमेशा ही समाज हित में बढ़ चढ़कर भागीदारी की है| हमने इस बार भी स्वामी जी से सहयोग की बात कही तो उन्होंने सहर्ष ही आज एक लाख इक्यावन हजार का चेक हमें दे दिया| इसके अलावा आश्रम के स्वयंसेवक प्रतिदिन सैकड़ों लोगो को भोजन करवा रहे हैं| श्री पंकज सेतिया ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम की तरह अन्य संस्थाएं भी इस घडी में आगे आ रही हैं और अभी और लोगों से भी सहयोग की दरकार है| इस अवसर पर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्री सिद्धदाता आश्रम हमेशा देश समाज की सहायता के लिए अपने प्रकल्प खुले रखे हैं| हम इस आपदा की घडी में सभी के जल्द स्वस्थ होने और इस वायरस के जल्द समाप्त होने की प्रार्थना करते हैं| उन्होंने बताया कि आश्रम में प्रारंभिक दिनों से ही सेनिटाइज करवाने की प्रक्रिया जारी है| मंदिर में विशाल यज्ञ करवाया जा चूका है वहीँ मंदिर में पूर्व ही भांति पूजन जारी है, हालाँकि मंदिर भक्तों के लिए बंद किया गया है| एसडीएम सेतिया द्वारा बताये एक अन्य स्थान अनंगपुर में भी स्वयंसेवकों की टीम ने मौके पर भोजन वितरित किया| उनके साथ नायब तहसीलदार यशवंत सिंह भी मौजूद रहे| 

श्री सिद्धदाता आश्रम ने सीएम रिलीफ फण्ड में दिया 1.51 लाख रुपये का चैक

More News

12/5/2025 6:35:37 PM
40th National Convention NCET-2025 Successfully Concludes in Faridabad

FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM ; The Institution of Engineers (India), Faridabad Local Centre, in collaboration with the Electronics Engineering Department of J.C. Bose Read More...

12/5/2025 6:19:29 PM
एनपीटीआई में नृत्यांगना कविता द्विवेदी की ओडिसी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त ओडिसी नृत्यांगना कविता द्विवेदी ने सेक्टर 33 स्थित विद्युत मंत्रालय के राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण सं Read More...

12/5/2025 6:15:19 PM
वाणी पर संयम रखने वाला व्यक्ति ही महान होता है : योगेश दत्त  

FARIDABAD NEWS 05 DEC 2025 : GAUTAM : वाणी पर संयम और मन की चंचलता पर अंकुश रखने वाला व्यक्ति ही महान बन सकता है, क्योंकि आपकी वाणी के द्वारा निकले शब्द किसी को प्यारा Read More...

12/4/2025 6:38:32 PM
शहर में डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान को सहेजने के लिए उठाए जाएंगे ठोस कदम : प्रवीण बत्रा जोशी

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM : देश के प्रथम राष्ट्रपति एवं भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर बिहार विमर्श इंटरनेशनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नगर नि Read More...

12/4/2025 6:33:44 PM
40वीं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM ; जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद में आज इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर्स के &nbs Read More...

12/4/2025 6:27:03 PM
लोधी राजपूत जनकल्याण समिति ने स्वामी ब्रह्मानन्द का 132वां जन्मदिवस मनाया

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM :  लोधी राजपूत जन कल्याण समिति फरीदाबाद द्वारा अपने कार्यालय डबुआ कालोनी में परम श्रद्धेय, स्वतंत्रता सेनानी, प्रथम भगवाधारी सन Read More...

12/4/2025 6:19:09 PM
केआर मंगलम विश्वविद्यालय में एग्रो-मार्केटिंग स्ट्रेटेजी प्रतियोगिता संपन्न

 

FARIDABAD NEWS 04  DEC 2024 : GAUTAM : केआर मंगलम विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज द्वारा एग्रो-मार्केटिंग स्ट्रेटेजी कॉन्टेस्ट का सफल आयो Read More...

12/4/2025 6:16:07 PM
राजीव जेटली ने किया ‘जर्नी ट्रू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विमोचन, 

 पुस्तक में देशभक्ति की अनमोल गाथा आई सामने

FARIDABAD NEWS 04 DEC 2025 : GAUTAM :  हरियाणा भवन में मंगलवार दोपहर एक भावपूर्ण और गौरवशाली पल देखने को मिला Read More...


Welcome