- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Thursday,26 March , 2020
CHANDIGARH NEWS. 26 MARCH 2020 : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अशोक बुवानीवाला ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कारोना वायरस और उसके आर्थिक प्रभाव से निपटने एवं देशव्यापी लॉकडाउन को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 1.70 लाख करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। यह राशि जरूरतमंदों की सहायता के लिये दी जा रही है। इस लड़ाई में जंग लड़ने वाले डॉक्टर आशा वर्कर सैनिटेशन वर्कर और पैरामेडिकल स्टाफ के 5000000 इंश्योरेंस की बात की वित्तमंत्री की यह घोषणा स्वागत योग्य है मगर इस घोषणा में उन्होंने पुलिस कर्मचारियों, बैंक कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों, मेडिकल की दुकान खोलने वाले, सरकार द्वारा लगाई ड्यूटी के अनुसार गली गली रेडी से सामान बेचने वालों और स्वंय सहायता ग्रुप के लिए कोई ऐलान नहीं किया। बुवानीवाला ने कहा कि उनकी मांग है कि इस लॉकडाऊन को पूरी तरह से लागू करने में पुलिस कर्मचारियों का योगदान सबसे अधिक है। वे लोगों न केवल समझा रहे हैं बल्कि कानून व्यवस्था को लगातार कायम रखे हुए हैं। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मचारियों की तरह पुलिस का भी पचास लाख का बीमा रिस्क कवर की घोषणा की जाए। बुवानीवाला ने कहा कि इसके अलावा बैंक कर्मचारी भी निष्ठा से लोगों की सेवा में जुटे हैं जिससे आर्थिक आवश्यकता भी पूरी होती रहे, मीडिया कर्मचारी जन जन तक सारी खबरें सडक़ों पर रहकर लोगों तक पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इन दोनों वर्गों को भी उचित सहायता प्रदान की जाए। बुवानीवाला ने कहा कि देश के लोग लाकडाऊन में पूरी तरह से घरों में रहकर अपने को सुरक्षित रखने के साथ साथ देश की सेवा अपना योगदान दें। इसलिए घरों से बाहर न निकलें और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : फरीदाबाद नगर निगम की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने NIT फरीदाबाद स्थित महापौर कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में S Read More...
सेक्टर-12 खेल परिसर स्थित वेयरहाउस का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
FARIDABAD NEWS 28 SEP 2026 : GAUTAM : जिला निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े ईवीएम-वीवी
Read More...
मंत्री राजेश नागर की कोशिशें रंग लाई, करीब 35 करोड़ रुपये की लागत से होगा निर्माण
4.6 किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग पर बस स्टॉप सहित मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं, लाखों लोगों को मिलेगा लाभRead More...
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उन्हें तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के कार्य Read More...
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : As part of the nationwide ‘Swachhata Hi Seva Abhiyan 2026’, officers and employees of the National Power Training Institut Read More...
FARIDABAD NEWS 28 SEPT 2026 : GAUTAM : आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में श्रीमूर्ति की विभिन्न सभाओं की एक महत्वपूर्ण Read More...
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...
12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला