HARYANA

HindustanVision Thursday,19 March , 2020
कोरोना वायरस , हरियाणा सरकार पूरी तरह से सतर्क : मनोहर लाल

CHANDIGARH NEWS 19 MARCH 2020 :  हरियाणा सरकार कोरोना वायरस के दृष्टिगत पूरी तरह से सतर्क है और कोरोना की रोकथाम के लिए समुचित प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में आज यहां चंडीगढ़ में  सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जिनमें हरियाणा में आगामी 31 मार्च 2020 तक सभी सिनेमा हॉल, स्कूल (परीक्षाओं को छोडकऱ), जिम, स्वीमिंग पुल,नाईट क्लब बंद रहेंगे। इसके अलावा, राज्य में किसी सामाजिक, राजनैतिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक, खेल प्रतियोगिता व पारिवारिक कार्यक्रमों में 200 से अधिक संख्या में लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोरोना वायरस के संदिग्ध लोगों के उपचार व देखभाल से संबंधित उपकरणों के अलावा इस कार्य में लगे डाक्टरों की सेफ्टी के लिए आवश्यक उपकरणों का प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जिलों में कम से कम 100 आइसोलेशन-बैड तथा नई दिल्ली के साथ लगते और बड़े शहरों में 100 से अधिक आइसोलेशन-बैड तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश के लोगों से भी अपील की कि इस वायरस से डरने या घबराने की जरूरत नहीं हैं। इस वायरस से बचने के लिए सफाई का ध्यान रखना जरुरी है। ऐहतियात के तौर पर भीड़भाड़ वाली जगह से बचें। स्वाथ्य मंत्री अनिल विज ने चंडीगढ़ में सिविल सचिवालय, लघु सचिवालय व अन्य ज्यादा आवाजाही वाले स्थानों पर सैनेटाइजर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए ताकि स्वच्छता से बीमारियों की संभावना से बचा जा सके। आयुष विभाग द्वारा लोगों को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा देने के लिए राज्य में सोमवार से 100 कैंप लगाए जाएंगे जिनमें दवा नि:शुल्क दी जाएगी। प्रदेश के सभी सिविल सर्जन को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क रखे।  कोरोना के संदिग्ध किसी भी मरीज की सरकार को तुरंत जानकारी दी जाए और आवश्यकता पडऩे पर उनके वेंटिलेटरों का उपयोग किया जा सकता है। स्वाथ्य मंत्री ने कहा कि  इस वायरस से निपटने के सभी इंतजाम किए गए हैं और सभी के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। बैठक में बताया गया कि राज्य सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए पूरे प्रबंध किए हुए हैं। केंद्र सरकार ने भी हरियाणा सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की है। मीडिया-प्लान भी बनाई गई है जिसके तहत प्रिंट एवं इलैक्ट्रोनिक्स के अलावा मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के संदेशों के माध्यम से प्रदेश के लोगों को बेवजह न डरने तथा सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। इस अवसर पर जानकारी दी  गई कि सभी जिलों को नजदीक के मैडिकल कालेजों से अटैच किया गया है ताकि जरूरत पडऩे पर वहां वेंटिलेटर उपलब्ध करवाया जा सके। राज्य में 298 वार्ड तथा 1328 आइसोलेशन-बैड तैयार रखे गए हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  धनपत सिंह, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  आलोक निगम, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव  राजीव अरोड़ा के अलावा हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी तथा पीजीआईएमएस चंडीगढ़, पीजीआईएमएस रोहतक और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी उपस्थित थे।

कोरोना वायरस , हरियाणा सरकार पूरी तरह से सतर्क : मनोहर लाल

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome