FARIDABAD

HindustanVision Monday,17 February , 2020
गरीब एवं मजलूमों के लिए आखिरी दम तक लडूंगा लड़ाई : गौरव चौधरी

Faridabad News, 17 Feb 2020 : प्रेम नगर एवं पटेल नगर के लोगों के सिर पर लटकी तोडफ़ोड़ की कार्यवाही के मामले में अब नया मोड़ ले लिया है। सिंचाई विभाग के एडिशनल चीफ सैक्रेटरी देवेंद्र सिंह ने गुरुग्राम नहर किनारे बसे 7 हजार मकानों की वस्तुस्थिति की मांगी रिपोर्ट। रिपोर्ट में कब और कितने मकान यहां बने हुए हैं इससे संबंधित स्थानीय अधिकारियों से मांगी है रिपोर्ट। रिपोर्ट के आधार पर होगा मकानों के तोडफ़ोड़ पर फैसला। जिले में सिंचाई विभाग के अधिकारी कर रहे हैं उच्च अधिकारियों के आदेश का इंतजार, क्योंकि जब तक एडिशनल चीफ सैक्रेटरी या मुख्यमंत्री के आदेश नहीं हो जाते, सिंचाई विभाग किसी भी तरह की कोई कार्यवाही नहीं करेगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंचाई विभाग फरीदाबाद से एडिशनल चीफ सैक्रेटरी को भेजी गई रिपोर्ट में 1985 से मकानों को बना हुआ बताया गया है। जिससे प्रेम नगर एवं पटेल नगर के लोगों को फौरी राहत मिलती दिख रही है। उक्त मामले में अहम भूमिका निभाने वाले युवा कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने उठाया था। जिसके बाद उन्होंने लोगों की बातें सुनी और आश्वासन दिया था कि अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश नहीं हुए तो इन झुग्गियों को नहीं तोड़ा जाएगा। गौरव चौधरी ने उप मुख्यमंत्री की बात पर भरोसा जताया और उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग की रिपोर्ट में स्वयं उल्लेखित है कि ये झुग्गियां 35 वर्षों से अधिक समय से बसी हुई है और पानी, बिजली सहित सभी सुविधाएं यहां पर उपलब्ध हैं। ऐसे में सरकार का फर्ज बनता है कि इन झुग्गियों को न उजाड़ा जाए और कोई मजबूरी बनती है तो इनको उजाडऩे से पहले इनको बसाने की व्यवस्था सरकार करे। गौरव चौधरी ने कहा कि गरीब एवं मजबूरों के हक की लड़ाई के लिए वो हर वक्त तैयार खड़े हैं और किसी भी सूरत में पीछे नहीं हटेंगे। 

गरीब एवं मजलूमों के लिए आखिरी दम तक लडूंगा लड़ाई : गौरव चौधरी

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome