FARIDABAD

HindustanVision Sunday,09 February , 2020
सूरजकुंड मेला: दूसरे रविवार को एक लाख 75 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे मेला देखने

Faridabad News, 09 Feb 2020 : अरावली की पहाडिय़ों की मनमोहक छठा के बीच चल रहे 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में दूसरे रविवार को एक लाख 75 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे। इससे पिछले नौ दिनों में अब तक मेले में भ्रमण करने वाले पर्यटकों की संख्या दस लाख से अधिक पहुंच चुकी है। रविवार को भारी भीड़ के चलते स्थिति यह थी कि सभी पार्किंग फुल थी और मेला परिसर में चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। 16 दिन चलने वाले 34वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में इस बार तीन शनिवार व रविवार दर्शकों को मेले का आनंद लेने के लिए मिल रहे हैं। यही वजह है कि रविवार को छुट्टïी होने के चलते मेले में आने वाले दर्शकों की संखया अधिक रहती है। दूसरे रविवार को भी मेले में यही स्थिति रही। सुबह 12 बजे तक सभी पार्किंग फुल हो चुकी थी और मेला परिसर में चारों तरफ लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही थी। वहीं रविवार को मेले का जादू यहां आने वाले लोगों पर इस कदर छाया था कि लोग मेले में भारी भीड़ के बावजूद पूरा मजा ले रहे थे। फूड कोर्ट पर भारी भीड़ थी। यहां राजस्थानी स्टाल, गोहाना की जलेबी, बिहार के लिट्टïीचौखा के स्टालों पर तो लोगों की वेटिंग देखने को मिली। छोटी चौपाल के साथ-साथ डीजे के धुनों पर भी युवा जमकर थिरके। बंचारी और बीन वादक भी मेले का समां बांध रहे थे। यहां आने वाले युवा व बच्चे थकावट के बावजूद थिरकने से अपने आपको नहीं रोक पा रहे थे। लोगों ने परिवार सहित मेले में पहुंच कर मस्ती की और अलग अलग व्यंजनों का लुत्फ उठाया। बच्चों के साथ साथ बड़ों ने भी बड़ी चौपाल के साथ बने सेल्फी पाइंट पर दिनभर फोटों खिचवाए। मेले की बानगी ऐसी थी हर कोई देसी व विदेशी कलाकारों की ताल में ताल मिला कर डंास करते नजर आए। कोई बीन की धुन पर तो कोई ढोल की थाप में नृत्य कर रहा हैं। नाचते गाते देसी विदेशी पर्यटक सूरजकुंड मेले को और भी भव्य रूप दे रहें हैं। प्रदेश की परम्परागत कलाओं के रंगों व फिल्मी धुनों पर स्कूली छात्रों ने जमकर मस्ती की। पालीनाथ बीन पार्टी व राजस्थानी ढोल ताशे के कलाकार रणधीर ने बताया कि मेले में पहुंच रहे पर्यटकों की दिवानगी देख कर उन्हे थकावट महसूस नहीं होती बल्कि वे खुद भी बच्चों के साथ डांस करने लगते हैं। राजस्थान के रणधीर ने बताया कि पर्यटकों की मस्ती उनकी टीम में और भी जोश भर देती है। जिस कारण वे सारा दिन ढोल ताशे को बजाते बजाते नहीं थकते।
दिल्ली से मेले में पहुंचे छात्र दिनेश, निशा, गौरव, आदित्य ने बताया कि वे पिछले तीन साल से यहां आ रहे हैं। सूरजकुंड मेले में न केवल हमारी प्राचीन हस्तलिपी कला, संस्कृति का ज्ञान मिलता है बल्कि मेले में मस्ती का साथ सिखने का बहुत मिलता है। इसी प्रकार करनाल, गुरूग्राम से परिवार सहित आए अनिल व गजराज ने बताया कि मेले के दौरान वे शनिवार व रविवार को जरूर आते है। बच्चों को भी हर साल इस मेले का इंतजार रहता है ताकि वो जमकर मस्ती कर सके और चटपटे व्यंजनों का मजा ले सकें।

सूरजकुंड मेला: दूसरे रविवार को एक लाख 75 हजार से अधिक दर्शक पहुंचे मेला देखने

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome