HARYANA

HindustanVision Thursday,06 February , 2020
जींद की कब बुलबुल गतिविधियों ने एक बार फिर फहराया परचम 

Jind News, 06 Feb 2020 : हरियाणा राज्य भारत स्काउट्स एंड गाइड्स हर वर्ष श्रेष्ठ कार्य करने वाले बच्चों और शिक्षकों को को अपनी  वार्षिक बैठक हरियाणा राजभवन में राज्यपाल द्वारा सम्मान समारोह आयोजित करके सम्मानित करता है ।इस वर्ष भी जिला जींद ने कब बुलबुल गतिविधियों में अपनी मेहनत का परचम लहराया है ।जिले के जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के नेतृत्व में बच्चों ने राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कुछ अलग करके दिखाया है ।राजकीय प्राथमिक स्कूल रविदास बस्ती सफीदों के छात्र अमित को बेस्ट कब अवार्ड ,सुप्रीम स्कूल जींद की छात्रा लक्षिता को बेस्ट बुलबुल अवार्ड और चंद्रशेखर स्कूल दनोदा के प्रिंसिपल राजाराम को थेंक्स बैज अवार्ड मिलेगा ।इनको यह अवार्ड 20 फरवरी  को हरियाणा राजभवन में दिया जाएगा ।जिले में कबिंग गतिविधियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह व उप जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज को महामहीम राज्यपाल शील्ड देकर सम्मानित करेंगे ।जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के कार्यों की सराहना की और बताया की  यदि मन में कुछ करने का जुनून हो तो कोई भी काम बड़ी आसानी से किया जा सकता है । इसका सबसे बड़ा उदहारण कब बुलबुल के जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ को जाता है जिसने जींद की कब बुलबुल गतिविधियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है । अपने हौंसले ओर जनून से एक बार फिर से उदहारण पेश करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया  । राजेश वशिष्ठ ने जिले के सभी कब मास्टर व फ्लोक लीडर को बधाई दी जिनके प्रयासों से एक बार फिर से जिला जींद ने राष्ट्रीय स्तर पर पहचान हासिल की है  ।

जींद की कब बुलबुल गतिविधियों ने एक बार फिर फहराया परचम 

More News

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...

10/2/2026 6:16:10 PM
बुज़ुर्गों की विरासत ही हमारी पहचान: 35 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दादा-दादी और नाना-नानी के साथ साझा की सीख और स्मृतियाँ

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM ;  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस* पर दक्ष फाउंडेशन की सामाजिक पहल “ख़्याल अपने बुज़ुर्गों का” (#KAB2026) का दसवाँ संस्करण Read More...

10/2/2026 5:40:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेक्टर-9 स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श Read More...

10/2/2026 5:21:31 PM
राजीव बत्रा बने पुन: पंजाबी सभा के प्रधान 

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : पंजाबी विकास सभा की एक बैठक  न्यू लाइट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जवाहर कॉलोनी के प्रांगण में चुनाव अधिकारी शेर सिंह  भाटिया , सुं Read More...

10/2/2026 4:57:31 PM
उद्योगों की बिजली संबंधी समस्याओं का प्राथमिकता से होगा समाधान : एसई अमित कुमार कंबोज

: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों के साथ लघु उद्योग भारती की कार्यकारिणी की बैठक, उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर हुआ मंथन
: बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को मिल Read More...

10/2/2026 4:54:45 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं फल वितरण का आयोजन

 FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला रेडक्रॉस सोसायटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित नशामुक्ति केंद्र में स्वच्छता, पौधरोपण एवं नशामुक्त Read More...

10/2/2026 4:44:19 PM
कर्नल विहार, हनुमान नगर, सेक्टर-87 में 25 युवाओं ने मिलकर गली की सफाई का लिया संकल्प

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM :  गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत माय भारत-मेरा युवा भारत, फरीदाबाद से जुड़े विवेकानंद यूथ क्लब द्वारा क Read More...

10/2/2026 4:40:21 PM
गांधी जयंती पर मानव सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 71 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर मानव सेवा समिति ने मानव भवन सेक्टर-10 में रक्तदान शिविर आयोजित किया।

Read More...


Welcome