- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Sunday,02 February , 2020
ROHTAK NEWS. 2 FEB 2020: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज लघु सचिवालय परिसर में बनाए गए जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि 22 जिलों में से 12 जिलों में जिला उपभोक्ता फोरम के नए भवन बनाए जा चुके हैं। शेष 10 जिलों में भवन बनाए जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी जिलों में भी ऐसे भवन बना दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन भवनों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार द्वारा पैसा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि भवन निर्माण से उपभोक्ता फोरम का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। इस भवन पर अब तक एक करोड़ तीस लाख रुपए की राशि खर्च की जा चुकी है। इसका कवर्ड एरिया 9781 वर्ग फुट है और यह भवन दो मंजिला है। भवन के भूतल पर स्वागत कक्ष के अलावा कोर्ट मंच, रेजिडेंट रूम, पेशी रिकॉर्ड, कंप्यूटर, पुरुष एवं महिला शौचालय, विकलांग शौचालय व गलियारा बनाया गया है। इसी प्रकार पहली मंजिल पर रिकॉर्ड रूम, स्टॉफ रूम, स्टेनो रूम, शौचालय, सदस्यों के कमरे, पुस्तकालय महिला व पुरुष शौचालय व गलियारा बनाया गया है। दूसरी मंजिल पर मुमटी बनाई गई है।
इस अवसर पर उपायुक्त आरएस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेन्द्रपाल, झज्जर के एसपी अशोक कुमार, एसडीएम राकेश कुमार, जस्टिस श्री टीपीएस मान, अध्यक्ष राज्य उपभोक्ता आयोग पंचकूला, श्री अश्वनी शर्मा सेक्रेटरी राज्य उपभोक्ता आयोग, नगेंद्र सिंह कादयान अध्यक्ष जिला उपभोक्ता फोरम रोहतक, तृप्ति पन्नू मेंबर, डॉक्टर रेणु मेंबर जिला उपभोक्ता फोरम, श्री लोकेंद्र फोगाट प्रेसिडेंट बार एसोसिएशन रोहतक, जितेंद्र हुड्डा, राजेश शर्मा, रामहेर हुड्डा, कुणाल, चेतना अरोड़ा, गुलशन चावला, अतर सिंह मलिक अधिवक्ता गण बार एसोसिएशन रोहतक मौजूद रहे।
दिल्ली में होगा मुकाबला: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इससे पहले मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोचक मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा जीत की स्थिति में है। एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग राजनीतिक दलों की अलग अलग विचारधारा है और विचारधारा के आधार पर चुनाव में ध्रुवीकरण तो होता ही है। एक अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में जमकर लूट-खसोट की गई। सीएलयू के नाम पर करोड़ों के घोटाले किए गए।
हेलीपेड पर स्वागत:- मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक पहुंचने पर राजीव गांधी खेल परिसर के हेलीपैड पर अधिकारियों तथा पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रोहतक मंडल पर आयुक्त डी सुरेश, उपायुक्त आर एस वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल, एसडीएम रोहतक राकेश कुमार, झज्जर के पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, नगर-निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा, जिला परिषद के चेयरमैन सतीश भालौट, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, राजकुमार कपूर, कमल धींगड़ा, रोहतक की पूर्व मेयर रेनू डाबला आदि उपस्थित थे।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...