FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,21 January , 2020
बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए : यशपाल यादव  

Faridabad News, 21 Jan 2020 : उपायुक्त यशपाल ने कहा कि बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को प्रतिदिन शारीरिक गतिविधियां में भी भाग लेना चाहिएं, ताकि स्वस्थ तन व मन एकाग्र रहे। उपायुक्त यशपाल मंगलवार को सेक्टर-15 स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अरजौंदा में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर उन्हें मोटिवेट कर रहे थे। उपायुक्त ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि इस बार इस स्कूल के सभी बच्चों ने बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम लाना है। इसके लिए बच्चे योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करना आरंभ कर दें। पढ़ाई के लिए समय का शैड्यूल बना लें तथा प्रतिदिन उस शैड्यूल को फाओ करते हुए नियत समय अवश्य निकालें। जब पढ़ाई कर रहे हों तो ध्यान कहीं और नहीं भटकना चाहिए, इसके लिए मन को एकाग्र रखें। परीक्षा की तैयारी जितनी एकाग्रता के साथ की जाएगी, सलेबस को उतना ही आसानी से याद किया जा सकेगा। पढ़ाई के दौरान बच्चे किसी भी प्रकार का तनाव बिल्कुल ना रखें। उपायुक्त ने बच्चों से परीक्षा की तैयारी में मदद के लिए जो विडियो बनाकर भेजी गई थी, के बारे में पूछा तो बच्चों ने बताया कि उन विडियो से उन्हें काफी मदद मिल रही है। उपायुक्त ने स्कूल स्टाफ का आह्वान करते हुए कहा कि वे बच्चों की तैयारी अच्छी प्रकार से करवाएं तथा इस बार इस स्कूल का परीक्षा परिणाम तभी बेहतर आएगा, जब सभी मिलकर मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि अध्यापक समय-समय पर बच्चों को मोटिवेट भी करते रहे हैं। इस बार बच्चे आपस में प्रतिस्पर्धी बने तथा एक-दूसरे से अधिक अंक लेने की होड़ लगाएं और मेहनत करें। उपायुक्त ने कहा कि लड़कियां अच्छी मेहनत कर रही हैं। अतः लड़कों को भी लड़कियों से सीख लेते हुए अच्छी तैयारी करनी है। उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार का प्रयास कि सरकारी स्कूलों का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर बनाया जाए। इसके लिए अधिकारी भी आगे आकर बच्चों को स्पोर्ट करें। उपायुक्त ने इस अवसर पर बच्चों से सीधा संवाद किया तथा बच्चों को भी पढ़ाई के प्रति काफी मोटिवेट पाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसीपल तुलसीराम व अन्य स्कूल स्टाफ उपस्थित थे।

बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर और दबावरहित होकर परीक्षा के लिए तैयारी करनी चाहिए : यशपाल यादव  

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome