FARIDABAD

HindustanVision Tuesday,21 January , 2020
जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस शिविर दूसरे दिन छात्रों को आपदा प्रबंधन में फायर सेफ्टी बारे किया जागरूक 

Faridabad News, 21 Jan 2020 : हरियाणा राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस समिति की फरीदाबाद शाखा ने एनएच-तीन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पांच दिवसीय शिविर के दूसरे दिन मंगलवार को प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में फायर सेफ्टी, जूनियर रेडक्रास, रेडक्रॉस के इतिहास, जिला रेडक्रॉस द्वारा चलाई जा रही रेडक्रॉस की गतिविधियों के बारे में परिचर्चा और रेडक्रॉस में कैसे शामिल हों तथा रेडक्रॉस के सदस्यों के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों पर व्याख्यान हुआ। आज दूसरे दिन की शुरुआत करते हुए रेडक्रॉस के प्राथमिक चिकित्सा और ग्रहपरिचर्या के व्याख्याता रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बच्चों को कहा कि रेडक्रॉस की स्थापना सर जीन पॉल हेनरी दूना के मन में आए एक विचार से हुई। मनचंदा ने बच्चों से कहा कि रेडक्रॉस के स्थापना को भारत में इस वर्ष 100 साल पूरे हो रहे है। रेडक्रॉस के 100 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने बच्चों को इन 100 वर्षों में रेडक्रॉस की भारतवर्ष सहित वैश्विक गतिविधियों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि उन के क्या दायित्व और जिम्मेदारियां हैं। निवर्तमान सचिव बी.बी कथूरिया और वरिष्ठ प्राथमिक चिकित्सा प्रवक्ता रतन सिंह आजाद ने प्राथमिक चिकित्सा के सिद्धांतों के बारे में बताया। रेडक्रास के सहायक पुरुषोत्तम सैनी और सहायक सचिव बिजेंद्र सोरोत ने रेडक्रॉस के वॉलंटियर्स क्या कर सकते हैं, के बारे में अवगत कराया। आपदा प्रबंधन के विषय विशेषज्ञ डॉ. एम.पी सिंह ने आग लगने की स्थिति में फायर एक्स्टिंगुशर से आग बुझाने के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बच्चों को नेतिक गुणों को आत्मसात करने की सीख दी क्योंकि एक व्यक्ति जितना विनम्र होगा रेडक्रॉस के मानवीय मूल्यों को उतने ही जल्दी अपना कर दूसरो कि सहायता और सेवा व मित्रता का संदेश दे पाएगा। इस अवसर पर विशेष रूप से सचिव रेडक्रॉस विकास कुमार ने उपस्थित रहकर शिविर संयोजन में भूमिका निभाने वाले सभी काउंसलर्स, रिसोर्स पर्सन और बच्चों की सराहना की। उन्होंने शिविर लगने के लिए उपरोक्त के साथ-साथ रत्न सिंह आजाद, विद्यालय की प्राध्यापिका ललिता, शालिनी, सुंदरलाल, संजय मिश्रा, शिवम तथा अन्य विद्यालयों से आने वाले काउंसलर का भी विशेष आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

जिला स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस शिविर दूसरे दिन छात्रों को आपदा प्रबंधन में फायर सेफ्टी बारे किया जागरूक 

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome