- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Tuesday,21 January , 2020
Faridabad News, 21 Jan 2020 : राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 16 ए फरीदाबाद में, मेरे सपनो का भारत सहकारिता के साथ नामक विषय पर अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें फरीदाबाद के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया । जिसमें डीएवी शताब्दी काॅलेज के छात्र अंशुल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। डीएवी काॅलेज की छात्रा स्वीटी ने द्वितीय स्थान वहीं राजकीय महिला महाविद्यालय फरीदाबाद की छात्रा कुमारी स्नेह ने तृतीय स्थान पर रही । इसके अतिरिक्त डीएवी काॅलेज के अंकुर शर्मा तथा केएल मेहता दयानंद काॅलेज की छात्रा अंतिका ने क्रमशः सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया । प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमति नम्रता शर्मा ने कहा कि भारत के विकास में सहकारी समितियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । जो कि हमारे समाज के हर क्षेत्र जैसे कृषि, विज्ञान, शिक्षा एवं आर्थिक विकास इत्यादि को बढावा देने में सहयोग करता है । जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों लोगों को आगे बढने में सहयोग मिला । उन्होंने प्रतियोगिता में विजयी रहने वाले छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी बैंक के महाप्रबंधक सुनील पातड़ रहे। उन्होंने अपने वक्तव्य में बताया कि सहकारी बैंक 150000रूपये तक बिना ब्याज के ऋण देती है ताकि किसान व अन्य बेरोजगार युवक अपना रोजगार शुरू कर सके । कार्यक्रम के इंचार्ज वाणिज्य विभाग की सहायक प्राध्यापक श्रीमति प्रीति अरोड़ा तथा डा. रमन कुमार रहे तथा मंच संचालन किया । इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक श्रीमति अमिता कुमारी, श्रीमति अर्चना, श्रीमति आशा रोहिल्ला आदि मौजूद रहे ।
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ; राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...
हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...
बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : लंबे समय से असंगठित र
Read More...
G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...
FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...
FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...