FARIDABAD

HindustanVision Saturday,11 January , 2020
13वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज

Faridabad News, 11 jan 2020 : मानव रचना शैक्षणिक संस्थान में 13वें कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज हो गया है। पहला मैच आजतक और लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के बीच खेला गया। फरीदाबाद के डीसी यशपाल यादव ने कॉर्पेरेट क्रिकेट चैलेंज का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मानव रचना बेहतर मनुष्यों के निर्माण के लिए अग्रसर है। उन्होंने डॉ. ओपी भल्ला को याद करते हुए बताया कि वह उनके साथ बैडमिंटन खेला करते थे, वह खेलों में रूचि रखते थे इसी सोच के साथ उन्होंने कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज की शुरुआत की थी।मानव रचना शैक्षणिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भल्ला और उपाध्यक्ष डॉ. अमित भल्ला ने पहला मैच खेलने वाली टीम आजतक और लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन का स्वागत किया और सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि मानव रचना सिर्फ अकैडमिक्स ही नहीं बल्की छात्रों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। इस मौके पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स सरकार तलवार, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डॉ. आईके भट,  मानव रचना के ट्रस्टी डॉ. एमएम कथूरिया समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। पहले मैच में टॉस जीतकर आजतक ने पहले बैटिंग करने का फैसला लिया। आजतक टीम ने बीस ऑवर में नौ विकेट गंवा कर 195 रनों का लक्ष्य दिया। उधर, लॉयर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम  19 ऑवर में छह विकेट गंवा कर 201 रन बनाए और सीजन का पहला मैच अपने नाम किया। पहले मैच में लॉयर्स एसोसिएशन टीम के वरुण मैन ऑफ द मैच रहे। दूसरे मैच एशियन और जीसीबी के बीच खेला गया। रविवार को पहला मैच असैंचर और एस्कॉर्ट्स कंस्ट्रक्शन और दूसरा मैच नॉर ब्रेम्सी और एसीई के बीच खेला जाएगा।

13वें मानव रचना कॉर्पोरेट क्रिकेट चैलेंज का आगाज

More News

7/29/2026 8:04:44 PM
कांवड़ यात्रा-2026: सुरक्षा के लिये 2000 के करीब पुलिसकर्मी संभालेंगे मोर्चा

25 से अधिक स्थानों पर नाकाबंदी, आगरा कैनाल मार्ग रहेगा बंद, CCTV-ड्रोन से होगी गतिविधियों पर नजर

महिला पुलिस, क्राइम ब्रांच, SWAT, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रहेंगी तैनात< Read More...

7/29/2026 6:48:07 PM
स्वयं सहायता समूहों को डेयरी के लिए मिलेगी शामलात भूमि : शिखा

500 वर्ग गज तक जमीन 5 साल के लिए लीज पर दी जाएगी
FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा सरकार ने स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में Read More...

7/29/2026 6:40:13 PM
गुरु चरण कमल अनुरागियों ने श्रद्धा और समर्पण भाव से मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड मार्ग स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण दिव्यधाम-श्रीसिद्धदाता आश्रम में गुरुपूर्णिमा महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को गुरु-शिष्य परम्परा Read More...

7/29/2026 6:26:01 PM
योगासन चैंपियनशिप में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल का स्वर्णिम प्रदर्शन

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : 24 से 28 जुलाई, 2026 तक भारतीय पब्लिक स्कूल, रेवाड़ी में आयोजित सीबीएसई नॉर्थ ज़ोन–II योगासन चैंपियनशिप 2026 में होली चाइल्ड पब् Read More...

7/29/2026 6:22:06 PM
गुरु पूर्णिमा पर वरिष्ठ अधिवक्ता एल.एन. पाराशर के शिष्यों ने उन्हें फूल माला पहनाकर आशीर्वाद प्राप्त किया 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2027 ; GAUTAM ; आप सभी को ज्ञात होगा कि आज गुरु पूर्णिमा है आज के दिन हर  शिष्य अपने गुरु को पूज कर उन्हें आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रथा सदियों Read More...

7/29/2026 6:14:50 PM
निजीकरण के खिलाफ और मांगों को लेकर 11 से 13 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल का किया ऐलान 

FARIDABAD NEWS 29 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर्स संयुक्त संघर्ष मोर्चा के राज्यव्यापी आह्वान पर बुधवार को सेक्टर-15 के कम्युनिटी सेंटर में हजारों Read More...

7/28/2026 7:30:17 PM
आनंद मार्केट का ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम संपन्न

PALWAL NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : आनंद मार्केट एवं पी.बी.ए इवेंट कंपनी द्वारा सिटी लाइट बैंक्विट हॉल में एक ब्यूटी पेजेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवु Read More...

7/28/2026 5:02:41 PM
पॉक्सो अधिनियम के तहत अपराध की सूचना देना हर नागरिक का कानूनी दायित्व : सीजेएम जितेन्द्र सिंह

सेक्टर-7/8 विद्यालय में पॉक्सो अधिनियम पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
FARIDABAD NEWS 28 JULY 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानु Read More...


Welcome