FARIDABAD

HindustanVision Thursday,07 November , 2019
विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने ली मीटिंग कार्यकर्ताओं की

FARIDABAD NEWS. 7. NOV 2019 :  हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर 11 नवंबर को फरीदाबाद में होने वाले विशाल विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर आज कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग ली और उन्हें इस विरोध प्रदर्शन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य रुप से मदनवीर सौरोत, विष्णु ठाकुर, आकाश, अमन, सुमित वत्स, ओमपाल कौशिक, भीम, रविन्द्र, उस्मान, गजराज, वरुण बंसल, प्रदीप भट्ट, जितेंद्र चंदेलिया, भोला ठाकुर आदि मौजूद थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि 11 नवंबर को आयोजित होने वाला विरोध प्रदर्शन अब तक का सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन होगा जो गूंगी-बहरी भाजपा सरकार को नींद से जगाने का काम करेगा और इस प्रदर्शन में कांग्रेस के विधायक, पूर्व विधायक के साथ-साथ सभी वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भाग लेंगे। इस प्रदर्शन का आयोजन फरीदाबाद के समस्त कांग्रेसजन एकजुट होकर कर रहे है। उन्होंने बताया कि तयशुदा कार्यक्रमानुसार सभी कांग्रेसी सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन पर एकत्रित होंगे और यहां से जुलूस के रुप में पैदल मार्च करते हुए जिला मुख्यालय सेक्टर-12 पहुंचेंगे। सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा का पिछला कार्यकाल पूरी तरह से फ्लॉप रहा और अबकि बार भी भाजपा-जजपा गठबंधन की जो सरकार है, वह जनआंकाक्षाओं पर खरी नहीं उतर रही और यह सरकार ज्यादा दिनों तक सत्ता में नहीं रहने वाली। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के परिणामों ने साबित कर दिया कि जनता फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाना चाहती है और इसकी शुरुआत हो चुकी है और 2024 में कांग्रेस बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगी और उसके बाद सही मायनों में इस प्रदेश का समुचित विकास किया जाएगा।

विरोध प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने ली मीटिंग कार्यकर्ताओं की

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome