HARYANA

HindustanVision Wednesday,30 October , 2019
हरियाणा के अफसर अपनी जिम्मेदारी समझें, नहीं तो याद दिलाना पड़ेगा : हाईकोर्ट

CHANDIGARH NEWS. 30. OCTO 2019 ;  पैरोल के मामलों को निपटाने में जेल सुपरिंटेंडेंट स्तर पर होने वाली देरी पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। कोर्ट ने दो टूक शब्दों में कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी याद रखें वरना हमें याद दिलानी पड़ेगी। कोर्ट ने अब डीजीपी हरियाणा को पैरोल मामलों का तय समय में निपटारा सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।मामला यमुनानगर निवासी निर्मल सिंह की पैरोल याचिका से जुड़ा हुआ है। याची की ओर से उसकी वकील मोनिका तंवर ने बताया कि याची ने पैरोल के लिए 10 जून को आवेदन दिया था। इस आवेदन के बाद भी न तो इस पर कोई निर्णय लिया गया और न ही किसी प्रकार का संवाद जेल सुपरिंटेंडेंट द्वारा किया गया।मामले का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि इस प्रकार की याचिकाएं बड़ी संख्या में आ रही हैं जिनमें आवेदन पर निर्णय लेने के निर्देश जारी करने की अपील की गई है। हाईकोर्ट ने कहा कि अधिकारियों द्वारा हरियाणा गुड कंडक्ट ऑफ प्रिजनर एक्ट 1988 व संशोधित एक्ट 2015 के तहत कैदी द्वारा किए आवेदन पर निर्णय तक नहीं लिया जा रहा है जो जेल सुपरिंटेंडेंट्स की लापरवाही दिखाता है।उन्हें वह आदेश जारी करने पड़ रहे हैं जो असल में उनकी ड्यूटी का एक हिस्सा है। कोर्ट ने कहा कि अधिकारी यदि सही प्रकार से काम करें तो इस प्रकार की याचिकाओं में कमी आएगी, जिससे कोर्ट का कीमती समय भी बचेगा। 

देरी का कारण भी आदेश में दर्ज करें : -कोर्ट ने कहा कि यदि अधिकारी अपनी ड्यूटी भूल जाएंगे तो कोर्ट उन्हें याद दिलाने के लिए तैयार रहेगा। हाईकोर्ट ने डीजीपी को आदेश दिए हैं कि सरकार द्वारा जारी 30 जुलाई 2007 व 9 अक्तूबर 2014 को जारी दिशा निर्देशों के अनुरूप निर्धारित समय में पैरोल आवेदन पर निर्णय लेकर इसकी सूचना कैदी को दी जाए। यदि किसी मामले में देरी होती है तो देरी का कारण भी आदेश पर दर्ज किया जाए। 

मामला यह है : - निर्मल सिंह पर 21 जून 2013 को हत्या के मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। याची ने इसके बाद अपने घर की मरम्मत के लिए 4 सप्ताह का पैरोल देने की अपील की थी और बताया था कि वह 4 वर्ष 8 माह की सजा काट चुका है। वह हार्डकोर क्रिमिनल नहीं है इसलिए उसे पैरोल दी जाए। इस पर फैसला नहीं लिया गया जिसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई।

 

हरियाणा के अफसर अपनी जिम्मेदारी समझें, नहीं तो याद दिलाना पड़ेगा : हाईकोर्ट

More News

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोग Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छि Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जर Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित र Read More...

10/3/2026 7:26:57 PM
ग्रेटर फरीदाबाद को वास्तव में ‘ग्रेटर’ बनाने के लिए मंत्री राजेश नागर को ज्ञापन

 

G. FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : ग्रेटर फरीदाबाद में आबादी के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं, बेहतर प्रशासन एवं योजनाबद्ध विकास की मांग को लेकर कन्फेडरेशन R Read More...

10/3/2026 7:23:41 PM
शब्द यात्रा द्वारा शिलांग में भव्य साहित्यिक एवं सांस्कृतिक सम्मेलन का आयोजन

FARIDABAD NEWS 03 OCT 2026 : GAUTAM : गुरुग्राम का शब्द यात्रा समूह मेघालय राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, शिलांग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार हेतु अंतरराष Read More...

10/2/2026 7:08:06 PM
सरकार और निगम के प्रयासों के साथ जनभागीदारी जरूरी, स्वच्छता को अपनी रोजमर्रा की आदत बनाएं : विपुल गोयल

FARIDABAD NEWS 02 OCT 2026 : GAUTAM : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को बुढ़ैना, फरीदाबा Read More...


Welcome