- Registered Office:
- Hindustanvision. N.I.T Faridabad
- T : 0129-4176000
- [email protected]
HindustanVision
Friday,04 October , 2019
JIND NEWS. 4 . OCTO 2019 : जीवन में स्वस्थ रहना है तो अपने आसपास सफाई करना बहुत जरूरी है। इसी उदेश्य को लेकर कब बुलबुल ने स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने और बीमारियों से किस प्रकार से बचा जा सकता है को लेकर पोलीथिन मुक्त अभियान चलाया। इस दौरान कब बुलबुल ने हाथों में झाडू लेकर गलियों की सफाई की और एक जागरूकता रैली निकाली । कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने किया। इस मौके पर स्कूल निदेशक अंजू सिहाग ने अपने आसपास की सफाई कैसे की जाए और बीमारियों से अपने आप को कैसे दूर रखा जाए आदि को लेकर लोगों को जागरूक किया और उनको पोलीथिन से होने वाले दुष्प्रभाव व सफाई का महत्व भी बताया।अपने घर और सार्वजनिक स्थानों की साफ़ सफाई रखने की शपथ दिलाई । जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ ने कहा कि आज स्वच्छता की बहुत जरूरत है क्योंकि आज जितनी भी बीमारियां बढ रही है उनका मुख्य कारण अपने आसपास सफाई का न होना है। आज बीमारी के कारण हस्पतालों में संख्या बढती जा रही जिसके बढने का एक ही कारण है सही तरह से अपने आसपास की सफाई न होना है। आज स्वच्छता अभियान पूरे देश की आवाज बन चुका है। अब धीरे-धीरे लोगों को भी स्वच्छता का महत्व समझ में आने लगा है। अब जरूरत है कि लोग इसको अपने जीवन में अपनाकर इसे आगे बढाएं। उन्होंने शहर के लोगों से आहवान किया कि सफाई अभियान में बढ चढकर भाग ले और युवा पीढी को भी प्रेरित करने का काम करे। वशिष्ठ ने शिक्षकों और बच्चों से कहा कि वे अगर वे अपने बच्चों में बचपन से ही ऐसी आदत डालना शुरू कर दे तो आने वाला कल बडा की सुंदर हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कब बुलबुल समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करते रहते है जो एक सराहनीय कदम है।कब बुलबुल बच्चे इस प्रकार के समाज सेवा कार्यों से हर व्यक्ति को सचेत करके उनको अपने कर्तव्यों के प्रति जिज्ञासु बनाते है और वे स्वयं करके सीखने की प्रेरणा देते है । हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी बनती है की वो अपने घर और आस पास को स्वच्छ बनाने में अपना योगदान दे ताकि समाज में ओरों के लिए प्रेरणा स्रोत बने ।
आज पोलीथिन के अंधाधुंध प्रयोग से पर्यावरण दूषित हो रहा है और यही पोलीथिन पशुओं द्वारा खाया भी जा रहा है ।जिस प्रकार से पशुओं को अपनी जान गवानी पड़ रही है वही पोलीथिन नालियों में पानी को रोककर पीने वाले जल को दूषित कर रहा है ।आज जरूरत है हम सभी को इस मुहीम का हिस्सा बनकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाये ।
एसएसबी हॉस्पिटल ने किया हृदय जांच शिविर व हेल्थ टॉक का आयोजन किया
FARIDABAD NEWS 27 SEP 2026 ; GAUTAM : चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी हार्ट एवं Read More...
12 साल में भाजपा ने केवल भ्रष्टाचार की नींव रखी : राव नरेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष
सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार अगर हरियाणा में कहीं है तो वह फरीदाबाद में है : रणदीप सुरजेवाला
FARIDABAD NEWS 27 SEPT 2026 : GAUTAM : सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, मार्केट नंबर-1 में आज आगामी दशहरा पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर के सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक आय Read More...
‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ के तहत कलाकारों ने प्रस्तुतियों से समझाया सेवा का महत्व
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : सेवा से संकल्प अभियान के अ
Read More...
- सड़क पर सीवरेज के गंदे पानी के जमा होने से दुर्घटनाएं हो रही हैं
G . FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जनता के आक्रोश को मीडिया ने प्रमुखता से
Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : जिला रैडक्रॉस सोसाइटी, फरीदाबाद द्वारा संचालित 'अन्नदान-महादान' मुहिम के तहत सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज सैनी परिवार के द Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : वरिष्ठ भाजपा नेता साहिल अरोड़ा के पिता सुरेन्द्र कुमार का आज लम्बी बीमारी के बाद निधन हो गया। श्री अरोड़ा अपने पीछे भूरा-पूरा परि Read More...
FARIDABAD NEWS 26 SEPT 2026 : GAUTAM : स्वर्णकार समाज फरीदाबाद के प्रतिनिधिमंडल ने आज केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से उनके सैक्टर-28 स्थित कार्यालय पर मुलाकात Read More...