Haryana

HindustanVision Wednesday,18 January , 2017)
पलवल से खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए कराई बस सुविधा उपलब्ध

Palwal News , 06 Nov 2016 : मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने आज पलवल के बस अड्डे से पलवल से सोहना, तावडू, भिवाड़ी, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, नारनौल, झझुनू, रिंगस होते हुए खाटू श्याम मंदिर तक के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की बस सर्विस को झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके श्री मंगला ने कहा कि पलवल से खाटू श्याम मंदिर जाने वाले लोगों के लिए हरियाणा राज्य परिवहन ने बस सुविधा उपलब्ध करवाकर एक अच्छी शुरूआत की है । बस सुविधा के शुरू होने इस रूट पर पडऩे वाले आस-पास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि निश्चिततौर पर यात्री बहुत शकुन अनुभव करेंगे, उनकी दिक्कते दूर होंगी और यात्रियों को पूरी सुविधा मिलेगी। महाप्रबन्धक हरियाणा राज्य परिवहन पलवल एन.के. गर्ग ने बताया कि यह बस दोपहर 12:00 बजे पलवल से रवाना होगी और लगभग शाम 07:00 बजे तक खाटू श्याम पहुंचेगी तथा बस का रात्रि ठहराव कर अगले दिन प्रात: 06:00 बजे खाटू श्याम मंदिर से चलकर दोपहर 01:00 बजे पलवल  पहुॅचेगी। इस अवसर पर बस अड्डा पहुंचने पर दीपक मंगला का क्षेत्र के लोगों ने फुलमालाएं पहनाकर स्वागत किया और बस सेवा आरंभ करने के लिए उनका आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में नगर परिषद की चेयरमैन इंदू भारद्वाज,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह डागर, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला,अधिवक्ता अविनाश शर्मा, डी.आई. धर्मवीर रावत के अतिरिक्त हरेन्द्र तेवतिया,लव कुमार, युधिष्ठर गोयल,मनोज पटेल,अवध, सुरेन्द्र सिंगला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। 

पलवल से खाटू श्याम मंदिर जाने के लिए कराई बस सुविधा उपलब्ध

More News

11/11/2026 5:06:24 PM
21 नवंबर को चेक बाउंस मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत का होगा आयोजन

FARIDABAD NEWS 11 NOV 2026 : GAUTAM : हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार 21 नवंबर 2026 को पूरे हरियाणा में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष लोक अदालत में परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. Read More...

11/9/2026 4:49:21 PM
आर्य समाज ने यज्ञ और भजनों के साथ मनाया महर्षि दयानन्द निर्वाण उत्सव

हजारों दीप जलाकर एक दीप बुझ गया, सबको राह दिखा कर ईश्वर की लौ में मिल गया

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : आर्य समाज नेहरू ग्राउण्ड एवं आर्य केन्द्रीय सभा (नगर निगम क्षेत्र) फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में Read More...

11/9/2026 3:56:32 PM
श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम में 11 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया दीपोत्सव, गुरुदेव ने किया मां महालक्ष्मी का विशेष पूजन

FARIDABAD NEWS 09 NOV 2026 : GAUTAM : सूरजकुंड रोड स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में दीपावली का पर्व बड़ी ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर श्री लक्ष्मीनारायण दिव्यधाम को आकर्षक विद्युत रोशनी Read More...

10/4/2026 6:55:10 PM
खुले दरबार में पहुंचे विभिन्न वर्गों के लोग, मंत्री राजेश नागर ने सुनी समस्याएं

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : हर रविवार की तरह इस रविवार भी हरियाणा सरकार में मंत्री राजेश नागर के निवास पर खुले दरबार का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न वर्गों के लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं, सुझाव और सामाजिक सरोक Read More...

10/4/2026 6:52:38 PM
रक्तदान शिविर में अभिभावकों, शिक्षकों और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 ; GAUTAM ;  राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत रायन इंटरनेशनल स्कूल, फरीदाबाद में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी क Read More...

10/4/2026 6:32:18 PM
थैलेसीमिया बच्चों के साथ मोहिंदर खुराना ने मनाया जन्मदिन, खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :  पिछले करीब 30 वर्षों से थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सेवा में समर्पित समाजसेवी मोहिंदर खुराना ने अपना जन्मदिन जरूरतमंद एवं विशेष बच्चों के साथ मनाकर एक मिसाल पेश Read More...

10/4/2026 6:23:55 PM
आरटीई के पात्र छात्र को दाखिला न देने के मामले में, ग्रैंड कोलंबस की प्रिंसिपल को जारी हुआ पेशी वारंट,

हाईकोर्ट ने भी परमानेंट लोक अदालत के छात्र को दाखिला देने के आदेश पर नहीं दिया स्टे

FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM : परमानेंट लोक अदालत के आदेश के बाद ग्रैंड कोलंबस स्कूल सेक्टर 16 ए द्वारा आरटीई के पा Read More...

10/4/2026 6:18:32 PM
पंजाबी समाज को संगठित करने के लिए इंटरनेशनल अरोड़वंश खत्री फाउंडेशन की स्थापना

बैठक में हुई समाज को मजबूत करने व समाज में भागीदारी निभाने संबंधित कई मुद्दों पर सार्थक चर्चा  
FARIDABAD NEWS 04 OCT 2026 : GAUTAM :
 लंबे समय से असंगठित रह रहे पंजाबी समाज को संगठित करने की बड़ी और मजबूत Read More...


Welcome